
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में 29 से 31 मई तक त्रिवेणी भवन में आयोजित राज्य स्तरीय रेफरी सेमिनार एवं रिफ्रेशर कोर्स का समापन रविवार को होगा। समापन समारोह के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में नगर पालिका निगम बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। साथ ही जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के 10 जिलों से आए 55 रेफरी और प्रशिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ताइक्वांडो के नवीनतम नियमों, तकनीकी पहलुओं तथा निर्णायक प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी गई।
[news_related_post]संघ का मानना है कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर रेफरियों और प्रशिक्षकों के कौशल विकास में सहायक होते हैं तथा राज्य में ताइक्वांडो के तकनीकी स्तर को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए योग्य अधिकारियों और प्रशिक्षकों को तैयार करने में भी मदद मिलती है।