Chhattisgarh, Sports News

राष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता में प्रयास स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन


ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 24 से 29 मई तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय सब-जूनियर बेसबॉल बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में प्रयास स्पोर्ट्स अकादमी, कवर्धा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अकादमी के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ था। बालक वर्ग में चंद्रेश कोर्राम, पंकज मेरावी और शुभम सेन शामिल रहे, जबकि बालिका वर्ग में चांदनी साहू और जयश्री घृतलहरे ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की बालक टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं बालिका टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से जिले और अकादमी का नाम रोशन हुआ है।

[news_related_post]

खिलाड़ियों का चयन प्रदेश बेसबॉल संघ की महासचिव मिताली घोष के मार्गदर्शन में किया गया था। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, अकादमी के पदाधिकारियों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *