Chhattisgarh, Sports News

राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, बिलासपुर के खिलाड़ियों का रहा उल्लेखनीय प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय स्विमिंग पूल में सीनियर वर्ग (पुरुष एवं महिला) की राज्य स्तरीय तैराकी चयन स्पर्धा का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं संबद्ध इकाइयों से आए तैराकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राज्य टीम का चयन किया।

चयनित खिलाड़ी 16 से 21 जून तक अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित होने वाली 79वीं सीनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

पुरुष वर्ग में चयनित खिलाड़ी
पार्थ श्रीवास्तव (कोरबा), उपराज सिंह सोंधे (रायपुर), प्रत्युष नायडू (बिलासपुर जिला), अभय प्रकाश साहू (बिलासपुर कॉर्पोरेशन), अमर प्रकाश साहू (बिलासपुर कॉर्पोरेशन) एवं आरव शर्मा (बिलासपुर कॉर्पोरेशन)।

[news_related_post]

महिला वर्ग में चयनित खिलाड़ी
शिवांगिनी पाण्डेय, गीतिका घोष, अजिंक्या सिंह एवं अनुष्का भगत (सभी बिलासपुर कॉर्पोरेशन), भूमि गुप्ता (कोरबा) तथा वेदा राव शेंडे (रायपुर)।

चयन प्रक्रिया के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं चयन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। चयन समिति ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर अंतिम टीम का चयन किया। इस अवसर पर चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं तथा उनसे प्रदेश का गौरव बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

राज्य टीम में बिलासपुर के खिलाड़ियों की उल्लेखनीय भागीदारी ने जिले की तैराकी प्रतिभाओं की मजबूत उपस्थिति को एक बार फिर साबित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *