
छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 6 एवं 7 जून को वर्ल्ड रग्बी लेवल-1 कोचिंग (7s) तथा ‘इंट्रोडक्शन टू मैच ऑफिशिएटिंग’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम स्थित छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।
दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के 10 कोच एवं 10 मैच ऑफिशियल प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर अपनी तकनीकी एवं खेल संचालन संबंधी जानकारी को विकसित किया।
कोचिंग मॉड्यूल का संचालन रग्बी इंडिया द्वारा नियुक्त वर्ल्ड रग्बी एजुकेटर सेंदिल कुमार ने किया। सेंदिल कुमार भारतीय रग्बी टीम के पूर्व खिलाड़ी एवं अनुभवी प्रशिक्षक रह चुके हैं। वहीं मैच ऑफिशिएटिंग प्रशिक्षण का संचालन प्रीति सुरेश द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को खेल नियमों, रेफरिंग तकनीकों एवं मैच प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।
[news_related_post]कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में रग्बी खेल के विकास के लिए प्रशिक्षित कोच एवं मैच अधिकारियों की संख्या बढ़ाना तथा खेल की तकनीकी गुणवत्ता को मजबूत करना रहा। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक दोनों प्रकार के सत्रों में सक्रिय सहभागिता निभाई।