Chhattisgarh, Sports News

राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में बिलासपुर के 7 खिलाड़ी करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व


बिलासपुर। राष्ट्रीय स्तर की तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बिलासपुर के सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जानकारी देते हुए बिलासपुर कॉरपोरेशन तैराकी संघ के सचिव हेमंत सिंह परिहार ने बताया कि चयन प्रक्रिया राज्य स्तरीय ट्रायल के आधार पर पूरी की गई।

बीते 7 जून को रायपुर स्थित इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में आयोजित चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। इसके बाद बिलासपुर के सात तैराकों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया।

चयनित खिलाड़ियों में आरव शर्मा, अमर साहू, अभय साहू, अनुष्का भगत, अजिंक्य सिंह, गीतिका घोष और शिवांगनी पाण्डेय शामिल हैं।

[news_related_post]

राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 21 जून के बीच अहमदाबाद में किया जाएगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए खेल जगत से जुड़े कई लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *