नेटबॉल खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जांजगीर में दो दिवसीय 5वीं छत्तीसगढ़ सीनियर राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन आज से शुरू हो रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ और जिला नेटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से हाई स्कूल मैदान में किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 जिलों से लगभग 440 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, गरियाबंद, सक्ती, कांकेर, सरगुजा, बलौदा बाजार-भाटापारा, जांजगीर-चांपा, जशपुर, मुंगेली, राजनांदगांव, कोरबा, बेमेतरा, रायपुर, धमतरी और सूरजपुर की टीमें हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक, प्रबंधक एवं तकनीकी टीम के सदस्य भी आयोजन से जुड़े रहेंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन 13 जून को शाम 6 बजे प्रस्तावित है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और खेल विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। आयोजन समिति ने प्रतिभागियों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारी पूरी कर ली है।
[news_related_post]आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा और इसी आधार पर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राज्य की संभावित टीम तैयार की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर अंतिम टीम घोषित की जाएगी।