Others, Sports News

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर संपन्न, प्रतिभागियों को मिला सम्मान


जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन 9 जून को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथीडीह में किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि भुवन लाल गायकवाड़, शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष यवन लाल साहू तथा नानक राम निषाद उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को सॉफ्टबॉल, गतका और कुश्ती जैसी खेल विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन भी किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला प्रशासन एवं खेल विभाग की ओर से टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया, वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। समापन अवसर पर जिला खेल अधिकारी पीयूष तिवारी एवं सहायक खेल अधिकारी जे. पी. देव सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *