Chhattisgarh, कबड्डी

उत्तर प्रदेश राज्य कबड्डी संघ चुनाव में छत्तीसगढ़ के प्रदीप यादव को मिली पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी

अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य कबड्डी संघ के चुनाव की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य कबड्डी संघ के महासचिव प्रदीप यादव को आधिकारिक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

यह चुनाव 14 जून को अयोध्या स्थित होटल त्रिमूर्ति में दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाना निर्धारित है। फेडरेशन के अध्यक्ष विभोर विनीत जैन की ओर से जारी सूचना में इस नियुक्ति की जानकारी साझा की गई।

निर्धारित दायित्व के निर्वहन के लिए प्रदीप यादव अयोध्या पहुँच चुके हैं। छत्तीसगढ़ राज्य कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाई दी है।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *