Uttar Pradesh

बेगूसराय के हैंडबॉल खिलाड़ी (शिवा कुमार) को मिला स्वर्ण पदक

बेगूसराय के चकमला दुलारपुर गाँव के सुरेश शाह के पुत्र शिवा कुमार का चयन मेन्स आई एच एफ ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में किया गया इस चयन से पूरे बेगूसराय ही नहीं पूरे बिहार में खुशी का लहर है एक खिलाड़ियों के चयन होने पर हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ बेगूसराय के अध्यक्ष,सचिव एवं खेल महासंघ के सचिव सबों ने उन्हें बधाई दिया| बेगूसराय के हैंडबॉल खिलाड़ियों में भी खुशी का लहर आ रहा है कि उनके साथ खेलने वाले सीनियर खिलाड़ी जो अपने देश का प्रतिनिधित्व दूसरे देश में जाकर किए यह आयोजन बांग्लादेश में 10 जून से 14 जून तक आयोजित किया गया भारतीय टीम में वहां जाकर स्वर्ण पदक जीतने का काम किया भारतीय टीम में सम्मिलित सभी खिलाड़ी कोच मैनेजर इत्यादि सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं इन्होंने सबसे पहले बेगूसराय में ही अपने गांव में हैंडबॉल खेलना शुरू किया एवं अच्छे खेल सीखने के बाद इनका चयन एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र के लिए किया गया इसके बाद उन्होंने साईं में ट्रायल दिया एवं उनका चयन साईं प्रशिक्षण केंद्र के लिए किया गया जहां यह लगातार अभ्यास करते हैं वहां इन्होंने अपने पुरजोर मेहनत से लगातार तीसरी बार भारतीय टीम में जगह बनाया कैंप में अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया गया उनके चयन होने पर माता-पिता ने भी अपनी खुशी जाहिर किया हैंडबॉल एसोसिएशन आफ बेगूसराय के समस्त सदस्य की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिया | बांग्लादेश से खेल कर लौटने साथ में स्वर्ण पदक लेकर के बेगूसराय का इकलौता खिलाड़ी आ रहा है उसके स्वागत में उन्हें हैंडबॉल एसोसिएशन आफ बेगूसराय के तरफ से स्वागत किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *