Chhattisgarh

जिला अंडर-19 एवं अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता: पांचवें चक्र के बाद अभिनव और परिधि सबसे आगे

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 एवं अंडर-13 शतरंज प्रतियोगिता में पांचवें चक्र के मुकाबलों के बाद खिलाड़ियों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

अंडर-19 बालिका वर्ग में परिधि लिल्हारे 4 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर हैं। उनके पीछे आयनी त्रिपाठी, आद्रिका और मिताली राजपूत 3-3 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। काश्वी जैन के 2½ तथा अदिति शर्मा के 2 अंक हैं।

अंडर-19 बालक वर्ग में अभिनव सिंह राजपूत, ईशान सैनी, शुभम सिंह और गुनवंत साहू 4-4 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं अरुणभ दास और अंश राय के 3-3 अंक हैं।

[news_related_post]

अंडर-13 बालिका वर्ग में इशिका मडके 4½ अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। प्रकृति सूर्यवंशी और हर्षिता कोंडप्पा 3-3 अंकों के साथ उनके पीछे हैं। मानस्वी शर्मा और आश्रिया शर्मा के 2½-2½ तथा अनिका पटेल के 2 अंक हैं।

अंडर-13 बालक वर्ग में शिल्प कुमार घोडेश्वर 5 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। वी. विराट अय्यर 4½ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि पार्थ मिश्रा, अरिन भिवगड़े, प्रांजल सिंह और चेतस मांडले 4-4 अंकों के साथ अगले स्थानों पर बने हुए हैं।

प्रतियोगिता का संचालन मुख्य निर्णायक रॉकी देवांगन (इंटरनेशनल आर्बिटर) तथा सहायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा, धीरज चावरे और चंदन विश्वकर्मा की देखरेख में किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में प्रशिक्षक सुरेंद्र बल्लेवार का विशेष सहयोग रहा। इसकी जानकारी जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत और सचिव तुलसी सोनी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *