6 जून से 5 जुलाई तक चेक गणराज्य में आयोजित विश्व पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भारत की 32 सदस्यीय पैरा तीरंदाजी टीम ने हिस्सा लिया।
छत्तीसगढ़ के तीरंदाज तोमन कुमार ने अपने साथी श्याम सुंदर स्वामी के साथ मिलकर कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक मुकाबले में फ्रांस की टीम को 150–148 अंकों से हराकर यह उपलब्धि अपने नाम की।
संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका के अनुसार, तोमन कुमार पिछले दो वर्षों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आठ से अधिक पदक जीत चुके हैं। उनकी इस सफलता पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव तथा छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के महासचिव आयुष मुरारका सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
[news_related_post]