
वर्ष 2027-28 के क्रिकेट सत्र के लिए जिला क्रिकेट संघ द्वारा विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पहले 22 से 29 जून तक खिलाड़ियों का पंजीयन किया गया था, जिसके बाद 7 जुलाई से वर्गवार ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।
7 और 8 जुलाई को आरडीसीए इंडोर स्टेडियम, तेलीबांधा में अंडर-16 वर्ग के ट्रायल आयोजित हुए, जिनमें करीब 289 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल को चार अलग-अलग स्लॉट में संपन्न कराया गया। पहला सत्र सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों का मूल्यांकन उनकी भूमिका के अनुसार प्रारंभिक बल्लेबाज, मध्यक्रम बल्लेबाज, तेज गेंदबाज और स्पिन गेंदबाज जैसी श्रेणियों में किया गया।
जिला क्रिकेट संघ के अनुसार, 10 और 11 जुलाई को अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। यह चयन प्रक्रिया छह स्लॉट में पूरी होगी, जिसमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी सत्र के लिए चयन किया जाएगा।
[news_related_post]