छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की वार्षिक आमसभा 5 जुलाई को राजधानी स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एवं रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने की।
आमसभा में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी, छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला, संघ के पूर्व मुख्य सलाहकार डॉ. मानिक चटर्जी सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक के दौरान राज्य में टेबल टेनिस के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा आगामी प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही वार्षिक प्रतियोगिताओं का कैलेंडर भी तय किया गया।
[news_related_post]पिछले वर्ष कोंडागांव में पहली बार सफलतापूर्वक आयोजित राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए जिला संघ को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के पर्यवेक्षक प्रवेश जोशी को भी संघ की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद ने किया।