INDIA, टेनिस

विम्बलडन के रॉयल बॉक्स में पहुंचे शुभमन गिल, भारतीय कप्तानों की खास सूची में हुए शामिल

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और एकदिवसीय कप्तान शुभमन गिल को प्रतिष्ठित विम्बलडन टेनिस चैंपियनशिप के रॉयल बॉक्स से मुकाबले देखने का विशेष अवसर मिला। इस सम्मान के साथ वह ऐसे चुनिंदा भारतीय कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्हें यह विशेष निमंत्रण प्राप्त हुआ है।

गिल से पहले केवल सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा को ही विम्बलडन के रॉयल बॉक्स में बैठकर मुकाबले देखने का मौका मिला था। इस उपलब्धि के साथ शुभमन गिल इस सम्मान को पाने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं।

इंग्लैंड दौरे पर मौजूद 26 वर्षीय गिल इन दिनों आगामी तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला की तैयारियों में व्यस्त हैं। इससे पहले उन्होंने ब्रिटेन के प्रसिद्ध सिल्वरस्टोन सर्किट में आयोजित फॉर्मूला-1 ब्रिटिश ग्रां प्री का भी आनंद लिया। पहली बार विशेष अतिथि के रूप में उन्होंने पैडॉक का दौरा किया, फॉर्मूला-1 से जुड़े कई लोगों से मुलाकात की और इस विश्वप्रसिद्ध मोटरस्पोर्ट आयोजन का अनुभव प्राप्त किया।

[news_related_post]

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 श्रृंखला का पांचवां एवं अंतिम मुकाबला शनिवार को साउथम्प्टन में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें शुभमन गिल की कप्तानी मेंतीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *