बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ ने राज्य के एथलीट आयोग के गठन के लिए पात्र सक्रिय एवं सेवानिवृत्त कबड्डी खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग में चयन एवं नामांकन के इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदन भेजने का पता है— प्रदीप यादव, महासचिव, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ, वार्ड क्रमांक 54, भक्त माता कर्मा नगर, भरत यादव चौक, चिंगराजपारा, बिलासपुर।
संघ के अनुसार आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया या अन्य जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी महासचिव प्रदीप यादव से मोबाइल नंबर 9329719703 पर संपर्क कर सकते हैं।
[news_related_post]