Chhattisgarh, Sports News

साई रायपुर में वॉलीबॉल और आर्चरी के चयन ट्रायल 16 जुलाई से, इच्छुक खिलाड़ी कर सकते हैं भागीदारी

रायपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के रायपुर केंद्र द्वारा आर्चरी और वॉलीबॉल खेलों के लिए चयन ट्रायल का आयोजन 16 एवं 17 जुलाई को किया जाएगा। ट्रायल राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित आउटडोर स्टेडियम में संपन्न होगा।

आर्चरी प्रतियोगिता के लिए 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी पात्र होंगे, जबकि वॉलीबॉल ट्रायल में 10 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।

चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का किसी मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना आवश्यक है। ट्रायल के दौरान प्रतिभागियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा संबंधित खेल में भागीदारी का प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *