Chhattisgarh, Sports News

अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी शिखर सिंह का भिलाई में भव्य स्वागत, खिलाड़ियों से साझा किए अनुभव

भिलाई। भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिखर सिंह का एचवीसी ग्राउंड, भिलाई में एचवीसी के पदाधिकारियों, कोचों और खिलाड़ियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

शिखर सिंह ने हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित एवीसी कप वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम के साथ कांस्य पदक हासिल किया है। वे प्राइम वॉलीबॉल लीग के पहले सत्र से लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने उज्बेकिस्तान के फरगाना में आयोजित सेंट्रल एशियन वॉलीबॉल एसोसिएशन (CAVA) पुरुष चैंपियनशिप में रजत पदक भी अपने नाम किया है।

सर्विसेज टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शिखर सिंह राष्ट्रीय खेलों में भी स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उनके खेल सफर की शुरुआत भिलाई के कुर्सीपार स्थित इस्पात क्लब से हुई थी।

[news_related_post]

कार्यक्रम में एचवीसी के अध्यक्ष निर्मल सिंह, सचिव विनोद नायर तथा वरिष्ठ वॉलीबॉल कोच वी.एन. सोनी सहित कई खिलाड़ी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *