INTERNATIONAL

स्पोर्ट्स एवं योग क्लब के अंतर्गत मार्शल आर्ट प्रशिक्षण आयोजित

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बरगी नगर, जबलपुर में स्पोर्ट्स एवं योग क्लब की गतिविधियों के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक श्री कमलेश यादव द्वारा विद्यार्थियों को ताइक्वांडो, कराटे एवं जूडो की मूलभूत तकनीकों, आत्मरक्षा कौशल, संतुलन, अनुशासन तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया और आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल सीखे।


इस अवसर पर क्लब प्रभारी डॉ. प्रियंका सिंह (टीजीटी, शारीरिक शिक्षा) ने कहा कि मार्शल आर्ट का नियमित अभ्यास विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता, मानसिक एकाग्रता तथा अनुशासन का विकास करता है। ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों को स्वस्थ, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं। विद्यालय में समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन कर विद्यार्थियों को खेल एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *