INDIA

क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए बालिका टीमों का चयन

बरगी नगर, जबलपुर।पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित होने वाली क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए विभिन्न खेलों की बालिका टीमों का चयन किया गया है। चयनित छात्राएँ विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिताएँ 23 जुलाई एवं 24 जुलाई 2026 को आयोजित होंगी।

इस वर्ष 2026-27 में योगा, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, चेस, क्रिकेट, खो-खो तथा कबड्डी सहित विभिन्न खेलो में टीमों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों ने नियमित अभ्यास, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अपनी जगह बनाई है।

[news_related_post]

प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन को सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रतिभागी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

टीजीटी (शारीरिक शिक्षा) डॉ. प्रियंका सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा प्रतियोगिता की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *