INDIA, Sports News

महक और नौशीन का भारतीय टीम में चयन, ओमान में एशियन यूथ हॉकी चैम्पियनशिप में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

ग्वालियर। मध्यप्रदेश राज्य महिला हॉकी अकादमी की दो उभरती खिलाड़ी महक परिहार और नौशीन नाज का चयन भारतीय महिला टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 20 से 25 जुलाई, 2026 तक ओमान के मस्कट में आयोजित होने वाली महिला यूथ हॉकी फाइव साइड एशियन चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

महक परिहार टीम में गोलकीपर की भूमिका निभाएंगी, जबकि नौशीन नाज फॉरवर्ड के रूप में मैदान पर उतरेंगी। दोनों खिलाड़ियों का चयन उनकी लगातार मेहनत, उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम माना जा रहा है।

यह उपलब्धि मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाओं और राज्य में महिला हॉकी के बढ़ते स्तर को भी दर्शाती है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही प्रशिक्षण सुविधाओं का सकारात्मक प्रभाव अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाई दे रहा है।

[news_related_post]

खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। विभाग ने विश्वास जताया है कि महक और नौशीन अपने उत्कृष्ट खेल से भारत को सफलता दिलाने के साथ-साथ मध्यप्रदेश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *