देवघर, 18 जुलाई 2026।
20वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर (अंडर-14) बालक खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए देवघर जिला खो-खो टीम आज सुबह 6:00 बजे मधुपुर रेलवे स्टेशन से रामगढ़ के लिए रवाना हुई। टीम के साथ मुख्य कोच गौरव शर्मा, टीम मैनेजर शिवा हेम्ब्रम एवं टीम कप्तान निर्मल किस्कू अपने 15 खिलाड़ियों के दल के साथ प्रतियोगिता स्थल के लिए प्रस्थान किए।
रवाना होने से पूर्व देवघर जिला खो-खो संघ के सचिव अंकित सिन्हा एवं मुख्य सहयोगी ऋतिक राज ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा टीम को शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
[news_related_post]इस अवसर पर सचिव अंकित सिन्हा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा,
“आप सभी खिलाड़ी अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। हमें विश्वास है कि देवघर की टीम राज्य स्तर पर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी। आप सभी पूरे जिले की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मेरी ओर से पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएँ।”
वहीं मुख्य सहयोगी ऋतिक राज ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा,
“आप सभी ने इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है। पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरें और हर मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ दें। परिणाम चाहे जो भी हो, आपका संघर्ष और समर्पण ही आपकी सबसे बड़ी जीत होगी। हमें पूरा भरोसा है कि देवघर की टीम शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाएगी।”
यह प्रतियोगिता 18 से 20 जुलाई 2026 तक सौंडा बस्ती स्टेडियम, पतरातू, जिला रामगढ़ में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड स्टेट खो-खो एसोसिएशन (JSKKA) एवं रामगढ़ जिला खो-खो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
ST. XAVIER’S MISSION SCHOOL, BARBAD MADHUPUR के लिए गौरव का क्षण..
देवघर जिला टीम में चयनित 15 खिलाड़ियों में से ST. XAVIER’S MISSION SCHOOL, BARBAD MADHUPUR के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन होना विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है।
चयनित खिलाड़ी:
1.प्रकाश पंडित
2.आलोक मंडल
3.शिवशंकर मंडल
4.आदित्य शर्मा
इन चारों खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित देवघर जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जिसके आधार पर इनका चयन देवघर जिला अंडर-14 टीम में हुआ। खिलाड़ियों के चयन की सूचना मिलते ही ST. XAVIER’S MISSION SCHOOL, BARBAD MADHUPUR में हर्ष और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, खेल प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं देवघर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ दीं।
देवघर जिले के खेल प्रेमियों एवं अभिभावकों ने भी टीम को शुभकामनाएँ देते हुए उम्मीद जताई कि मुख्य कोच गौरव शर्मा, टीम मैनेजर शिवा हेम्ब्रम, कप्तान निर्मल किस्कू, सचिव अंकित सिन्हा एवं मुख्य सहयोगी ऋतिक राज के मार्गदर्शन में टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देवघर जिले का गौरव बढ़ाएगी।