Chhattisgarh, फ़ुटबॉल

संभाग स्तरीय अंडर-19 बालिका फुटबॉल में कोरबा बना चैंपियन, बिलासपुर रहा उपविजेता

बिलासपुर। जिला खेल परिसर, सरकंडा में आयोजित 26वीं संभाग स्तरीय शालेय अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का सफल समापन हो गया। प्रतियोगिता में कोरबा, जांजगीर और मेजबान बिलासपुर की टीमों ने भाग लेकर दमदार प्रदर्शन किया। वहीं, सारंगढ़ के खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखाई।

समापन समारोह में संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग ए. के. भारद्वाज, सहायक संचालक क्रीड़ा जी. डी. गर्ग, व्यायाम शिक्षक ई. सुनील कुमार राव, मोहन थापा, रामदेव बोले तथा चेलकर संरक्षक-संयोजक के रूप में उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में कोरबा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। बिलासपुर उपविजेता रहा, जबकि जांजगीर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

[news_related_post]

प्रतियोगिता के सफल संचालन में सानंद कुमार वस्त्रकार, विशाल दुबे, अखिलेश कौशिक, रमिज राजा, ओष कुमार तिवारी तथा तरुण साहू सहित आयोजन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *