Chhattisgarh, Sports News

राज्य तैराकी प्रतियोगिता के लिए कॉरपोरेशन संघ की टीम घोषित, 35 खिलाड़ियों को मिला मौका

बिलासपुर। 23 एवं 24 जुलाई को जिला खेल परिसर स्थित तरणताल में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर कॉरपोरेशन तैराकी संघ ने सब जूनियर और जूनियर वर्ग की अपनी टीम की घोषणा कर दी है।
संघ के सचिव हेमंत सिंह परिहार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में आरव शर्मा, अर्पित धारा, रोहन सिंह परिहार, गीतिका घोष, संयोगिता सिंह, अभिनव सिंह, बी. चेतन कुमार, छत्तेस ठक्कर, नैतिक पैकरा, निहाल पैकरा, पार्थ कुर्रे, प्रसून कुमार साहू, शिवांगिनी पांडे, मन्नत रावत, संस्कृति चौहान, ईशान ठक्कर, विवान अग्रवाल, सत्यम पांडे, विवान मिश्रा, प्रशय शुक्ला, आदित्य नारायण पांडे, प्रशी कश्यप, आराध्या सिंह परिहार, शाम्भवी शर्मा, रुचिता नायडू, वसुंधरा गुप्ता, शिवांश कुमार पाल, अभिनव शाह, अक्षत कश्यप, पार्थ यादव, मधुरिमा माझी, धरना गेडाम, सोनाक्षी बेहरा, अगम्य राय तथा अकीरा विश्वास शामिल हैं।

जूनियर टीम के कोच की जिम्मेदारी शंकर पांडे को सौंपी गई है, जबकि सुनीता शर्मा टीम मैनेजर रहेंगी। सब जूनियर वर्ग में संतोष पाल कोच तथा लता मांझी मैनेजर के रूप में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगी।

टीम की घोषणा के बाद बद्री प्रसाद गुर्जर, सतीश सिंह ठाकुर, अमरनाथ सिंह, सुशील मिश्रा, बी.एस. यादव, सागर सिंह परिहार, दिनेश सिंह, चिंतामणि और विनय सिंह सहित खेल प्रेमियों एवं पदाधिकारियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *