बिलासपुर। 23 एवं 24 जुलाई को आयोजित होने वाली 16वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए जिला तैराकी संघ ने सब जूनियर एवं जूनियर (बालक-बालिका) वर्ग की टीम का चयन कर सूची जारी कर दी है। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
घोषित टीम में अक्षत साव, आराध्या साव, कर्नम प्रत्यूष नायडू, प्रयाण तिवारी, सायकत हल्दार, अन्वीत बागची, हर्षवर्धन सिंह ठाकुर, सिद्धार्थ मिश्रा, आयुष्मान वर्मा, मोहम्मद नोमान, मेधाविनी गुप्ता, रिद्धी रमन झा, पूर्वी सोनी, प्रत्यूष सोनी, प्रियांश सिरिया, आदित्य सिरिया, निखिल पोर्टे, अगस्त्य सिंह, काश्वी अग्रवाल, श्रीजीत नियोगी, युगांक पांडे, हरिका गोस्वामी, मानसी खैरवाल, स्वेक्षा शर्मा, आविसांस वैद्य, अक्षांश साहू, दिव्यांशी धारा, आरोही सिंह ठाकुर, दिव्या पहाड़ी, सिद्धार्थ मिश्रा, अवनीश यादव, अदिति मुखर्जी, शिवांश शिवाय, श्रेयांश केशरवानी, सक्षम जायसवाल, नायरा जायसवाल, आरव फड़नवीस, श्रेयांश निमानी तथा आनन्या निमानी को स्थान मिला है।
टीम को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी प्रशिक्षक देवेंद्र सिंह, रुद्राक्ष साहू और यश तिवारी को सौंपी गई है। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं।
[news_related_post]जिला तैराकी संघ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएंगे।