छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ ने अपने एथलीट आयोग के लिए नए सदस्यों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आयोग में शामिल होने के इच्छुक राज्य के पात्र सेवानिवृत्त एवं सक्रिय पुरुष और महिला कबड्डी खिलाड़ियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की गई थी। निर्धारित समय सीमा तक प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के बाद संघ ने पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए एथलीट आयोग के सदस्यों के नाम तय कर दिए हैं। चयनित सदस्यों की सूची संघ द्वारा जारी कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के एथलीट आयोग में नए सदस्यों का चयन
24
Jul