INDIA, कबड्डी

एशियान कबड्डी लीग के लिए छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ियों का चयन

साउथ ईस्ट एशिया कबड्डी फेडरेशन के सहयोग से आयोजित होने वाली एशियान कबड्डी लीग चैंपियनशिप (वीमेन चैप्टर-1) का आयोजन 1 से 16 अगस्त तक हरियाणा के गुरुग्राम स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा।

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की तीन महिला खिलाड़ियों छाया कंवर, सरिता और राधिका यादव को भारतीय दल में स्थान मिला है। चयनित खिलाड़ियों को 26 जुलाई से शुरू होने वाले राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर (इंडिया कैंप) में रिपोर्ट करना होगा।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुकेश साहू को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। खिलाड़ियों और कोच के चयन से प्रदेश के कबड्डी जगत में उत्साह का माहौल है तथा इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *