छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में जिला शतरंज संघ द्वारा भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जैन भवन में राज्य स्तरीय सब-जूनियर फिडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप दास ने की। इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर रॉकी देवांगन, मुख्य निर्णायक अनीस अंसारी, सहायक निर्णायक शुभम बसोने तथा फिडे आर्बिटर अनिल शर्मा भी उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के अनुसार इस अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता में प्रदेश के 19 जिलों से कुल 142 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के समापन पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले चार बालक और चार बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय सब-जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।
[news_related_post]