Sports News

प्रो. शालिनी ने योग एवं महिला स्वास्थ्य पर दिया विशेष व्याख्यान

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के MMTTC द्वारा आयोजित Short Term Programme on “Rejuvenation and Holistic Well-being through Yoga” में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGU) की प्रो. शालिनी ने आमंत्रित वक्ता के रूप में विशेष व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने “Ageing with Pride & Strength” विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ स्वीकार करने, शारीरिक सक्रियता बनाए रखने तथा स्वस्थ एवं सशक्त जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला।

इसके साथ ही प्रो. शालिनी ने महिला-केंद्रित Strength Training पर भी विशेष चर्चा की। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए नियमित एवं वैज्ञानिक तरीके से किया गया शक्ति प्रशिक्षण शारीरिक क्षमता, मांसपेशीय शक्ति, कार्यात्मक फिटनेस और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

[news_related_post]

उन्होंने महिलाओं को अपनी शारीरिक क्षमता के अनुरूप नियमित Strength Training को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। व्याख्यान के दौरान प्रतिभागियों को महिला स्वास्थ्य, फिटनेस और सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने प्रो. शालिनी के व्याख्यान को ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *