INDIA, Uttar Pradesh

स्वदेशी शूटबॉल खेल को एआईयू के खेल कैलेंडर में शामिल कराने की पहल, संयुक्त सचिव डॉ. सिंकू कुमार सिंह जी को सौंपा प्रस्ताव

स्वदेशी शूटबॉल खेल को एआईयू के खेल कैलेंडर में शामिल कराने की पहल, संयुक्त सचिव डॉ. सिंकू कुमार सिंह जी को सौंपा प्रस्ताव

स्वदेशी शूटबॉल खेल को विश्वविद्यालय स्तर पर बढ़ावा देने की दिशा में शूटबॉल इंडिया ने महत्वपूर्ण पहल की है। संस्था के निदेशक एवं शूटबॉल खेल के संस्थापक श्री रवि सिंह ने एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU), नई दिल्ली के मुख्य कार्यालय में खेल विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. सिंकू कुमार सिंह जी से मुलाकात कर शूटबॉल खेल को एआईयू के खेल कैलेंडर में शामिल कराने हेतु प्रस्ताव सौंपा।

मुलाकात के दौरान श्री रवि सिंह ने शूटबॉल खेल की शुरुआत, नियमों, खेल प्रारूप, विकास तथा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं की जानकारी साझा की। उन्होंने विश्वविद्यालयों में इस स्वदेशी खेल को प्रोत्साहित करने और विद्यार्थियों को खेल के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

[news_related_post]

इस अवसर पर स्वदेशी शूटबॉल खेल के भविष्य एवं विश्वविद्यालय स्तर पर इसकी संभावनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

श्री रवि सिंह ने बैठक के लिए डॉ. सिंकू कुमार सिंह जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा शूटबॉल खेल के विषय में अपने विचार साझा करने और प्रस्ताव प्रस्तुत करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया।

इसके साथ ही शूटबॉल इंडिया के समस्त पदाधिकारियों, राज्य सचिवों एवं सदस्यों की ओर से भी डॉ. सिंकू कुमार सिंह जी के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जाता है । संस्था ने आशा व्यक्त की कि यह पहल स्वदेशी शूटबॉल खेल को विश्वविद्यालय स्तर पर आगे बढ़ाने तथा युवा खिलाड़ियों के लिए नए अवसर विकसित करने में सहायक होगी।

शूटबॉल इंडिया का उद्देश्य स्वदेशी खेल को अधिकाधिक युवाओं एवं शैक्षणिक संस्थानों तक पहुँचाना तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करना है।

शूटबॉल इंडिया (रजि.)

स्वदेशी खेल, स्वदेशी दृष्टि, वैश्विक पहचान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *