सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), 16 मई 2026। फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PEFI) द्वारा नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी इंडिया (NADA India) के सहयोग से पाइनवुड स्कूल, सहारनपुर में एक दिवसीय एंटी डोपिंग एवं न्यूट्रीशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीयूष जैन उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों और कोचों को संबोधित करते हुए खेलों में अनुशासन, स्वच्छ प्रतिस्पर्धा और सही पोषण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने खिलाड़ियों से डोपिंग जैसी गलत गतिविधियों से दूर रहकर ईमानदारी और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
[news_related_post]
वर्कशॉप में विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों, डोप टेस्ट प्रक्रिया, संतुलित आहार और खेल प्रदर्शन में पोषण की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को जागरूक बनाना और खेलों में पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों को मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर खिलाड़ियों, कोचों, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वच्छ और स्वस्थ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
