
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की तैराकी प्रतियोगिता में बिलासपुर की अनुष्का भगत ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उन्होंने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के लिए कुल चार पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।
उनकी इस उपलब्धि पर बद्री प्रसाद गुर्जर, सतीश सिंह ठाकुर, अमरनाथ सिंह, हेमंत सिंह परिहार, संतोष पाल, शंकर पांडे, राजेश साहू, मनोज कश्यप, बी.एस. यादव, देवेंद्र सिंह, सागर परिहार, विनय और दिनेश सहित अनेक लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।