Madhya Pradesh

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक में ICSSR प्रायोजित 10 दिवसीय रिसर्च मेथडोलॉजी कोर्स में रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रो. एम. के. सिंह का व्याख्यान

अमरकंटक स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR), नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित 10 दिवसीय रिसर्च मेथडोलॉजी कोर्स (21–30 जुलाई 2026) के अंतर्गत एलएनआईपीई, ग्वालियर के स्पोर्ट्स साइकोलॉजी विभाग के प्रो. एम. के. सिंह ने रिसोर्स पर्सन के रूप में अपना व्याख्यान प्रदान किया।

इस प्रतिष्ठित शोध प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर से आए शोधार्थियों एवं युवा शिक्षाविदों को अनुसंधान पद्धति, वैज्ञानिक शोध लेखन, डेटा विश्लेषण, अनुसंधान नैतिकता तथा उच्च गुणवत्ता वाले अकादमिक शोध से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया। प्रतिभागियों ने सत्र के दौरान सक्रिय सहभागिता करते हुए शोध से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में प्रो. एम. के. सिंह को विश्वविद्यालय द्वारा “सर्टिफिकेट ऑफ ग्रैटिट्यूड” प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान शोध एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट अकादमिक योगदान का प्रतीक है।

[news_related_post]

इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, आयोजन समिति तथा प्रतिभागियों ने प्रो. एम. के. सिंह के ज्ञानवर्धक व्याख्यान की सराहना करते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *