उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित यूथ राष्ट्रीय म्यू थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी युवराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। 80+ किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में उन्होंने केरल के प्रतिद्वंद्वी को दूसरे राउंड में पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। युवराज की इस उपलब्धि से बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है।
राष्ट्रीय म्यू थाई प्रतियोगिता में बस्तर के युवराज सिंह ने जीता स्वर्ण पदक
03
Jun