प्रदर्शनी क्रिकेट मुकाबले में एसओसी टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अंशुल पटना क्रिकेट अकादमी को 229 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के चलते मुकाबला पूरी तरह एकतरफा रहा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एसओसी टीम ने 272 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से गुलरेज खान ने आक्रामक अंदाज में 86 रन बनाए, जबकि प्रत्युष ने नाबाद 63 रन की उपयोगी पारी खेली। युवराज, रोशन और ऋषभ ने भी अहम योगदान देकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में भूमिका निभाई।
273 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंशुल पटना क्रिकेट अकादमी की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण पूरी टीम 43 रन पर सिमट गई। भावेश ने सर्वाधिक 16 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।
[news_related_post]एसओसी टीम की ओर से राजवीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। रितिक ने तीन विकेट लेकर उनका अच्छा साथ निभाया, जबकि अब्दुल रहीम और अर्पित ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर एसओसी टीम ने मुकाबले में 229 रन की प्रभावशाली जीत दर्ज की।