हनुमानगढ़, 21 मार्च 2026।
राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ द्वारा बीकानेर संभाग स्तरीय शारीरिक शिक्षा स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन जिला हनुमानगढ़ स्थित VM पब्लिक स्कूल, हनुमानगढ़ टाउन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 200 शारीरिक शिक्षा अध्यापकों ने भाग लेकर संगठन की एकजुटता और सक्रियता का परिचय दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रमोद डेलू (जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी) रहे, जबकि अध्यक्षता श्री बालकृष्ण (अध्यक्ष, व्यापार मंडल, हनुमानगढ़) ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री श्रवण बिश्नोई, श्रीमती भावना चौधरी (कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष), श्री नवदीप शर्मा (प्रदेश महामंत्री), श्री रामलाल जाखड़ (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष), श्री मंजीत चौधरी (प्रदेश संयुक्त मंत्री), श्री हरप्रीत सिंह एवं श्री पुरुषोत्तम जी मिड्ढा (संगरिया) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक आत्माराम बेनीवाल एवं आयोजन सचिव देवेंद्र सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि संघ की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा शिक्षा मंत्री के नाम मांग पत्र मुख्य अतिथि श्री प्रमोद डेलू के माध्यम से प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर श्री जय नारायण न्यौल (प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष), श्री जनक सिंह (पूर्व जिला अध्यक्ष), हंसराज शर्मा (जिला कोषाध्यक्ष), दर्शन सिंह बराड़, कृष्णा स्वामी (जिला महिला मंत्री) एवं राजेश झोरड़ (पूर्व जिला अध्यक्ष) ने संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष श्री विक्रम बेनीवाल ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह आयोजन शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों के लिए संवाद, समन्वय एवं संगठनात्मक मजबूती का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

