राजधानी में कल से शुरू होगा 5वां ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट

राजधानी के महादेव घाट स्थित वॉलीबॉल ग्राउंड में कल से 5वीं ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन 03 अप्रैल को सुबह 10 बजे विधायक एवं पूर्व ...

Continue reading

पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: आरबीएनवाईएसी और पेसू ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, रौनित और शशीम राठौर बने स्टार

पटना, 2 अप्रैल। पटना जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल सीनियर डिवीजन (सुपर सिक्स) क्रिकेट लीग में गुरुवार को आरबीएनवाईएसी और पेसू ने शानदार जीत हासिल कर स...

Continue reading

दरभंगा ने मिथिला जोन में मुजफ्फरपुर को 6 विकेट से हराया, सचिन पांडेय बने प्लेयर ऑफ द मैच

सीतामढ़ी, 2 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अंतर्गत आयोजित रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में दरभंगा ने मिथिला जोन के लीग मुकाबले में मुजफ्फरपुर को 6 विकेट से हरा...

Continue reading

पावापुरी (नालंदा), 2 अप्रैल। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेली जा रही रणधीर वर्मा मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के मगध जोन के लीग मुकाबले में नवादा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शेखपुरा को 8 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। नवादा की यह लगातार दूसरी जीत है। विजेता टीम के ईशु कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच का सार स्थानीय एसएससीसी ग्राउंड, पावापुरी मोड़ पर खेले गए मैच में शेखपुरा ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 49 ओवर में सभी विकेट खोकर 220 रन बनाये। जवाब में नवादा की टीम 26.1 ओवर में दो विकेट पर 221 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। शेखपुरा की पारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शेखपुरा डीसीए की टीम 49 ओवर में 220 रन पर सिमट गई। टीम के लिए अर्नव आदित्य ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 114 गेंदों पर 99 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वह अपने शतक से महज एक रन से चूक गए। सचिन कुमार ने 61 रनों की अहम पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। नवादा के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया। ईशु कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट झटके और शेखपुरा की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा सचिन कुमार ने 3 विकेट और अभिनव सिंह ने 2 विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी को दबाव में रखा। नवादा की धमाकेदार बल्लेबाजी 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवादा टीम ने बेहद आक्रामक शुरुआत की। विकेटकीपर बल्लेबाज सूरज सिंह ने सिर्फ 34 गेंदों में 76 रन ठोक दिए, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल थे। हर्ष कुमार ने 77 रनों की शानदार पारी खेलकर मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। कप्तान सुभाष कुमार ने नाबाद 54 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। नवादा ने मात्र 26.1 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। संक्षिप्त स्कोर शेखपुरा : 49 ओवर में 220 रन पर ऑल आउट, सचिन कुमार 61, अर्णव आदित्य 99, संजीव कुमार 12, पीयूष कुमार 17, अतिरिक्त 14, अभिनव सिंह 2/30, सचिन कुमार 3/40, ईशु कुमार 5/23 नवादा : 26.1 ओवर में दो विकेट पर 221 रन, सूरज सिंह 76, हर्ष कुमार 77, सुभाष कुमार नाबाद 54, आशीष कुमार 149, गौरव कुमार 1/12

पावापुरी (नालंदा), 2 अप्रैल – बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के मगध जोन के लीग मुकाबले में नवादा ने शानदार खेल दिखाते हुए शेखपुरा को 8 विकेट से मात दी। यह नवादा की...

Continue reading

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ की कबड्डी टीम ने दोनों वर्गों में जीता खिताब

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के कबड्डी मुकाबलों का समापन कल बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में हुआ। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से बॉयज़ और गर्ल्स दोनों वर्गों में ...

Continue reading

फाइनल में रायपुर ब्लू का एकतरफा प्रदर्शन, 155 रन से जीत

सीनियर एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रायपुर ब्लू ने शानदार जीत दर्ज की। अंतिम दिन 340 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर की टीम 37.1 ओवरों में...

Continue reading

संघर्ष से सफलता तक: बस्तर के आदिवासी युवाओं ने फुटबॉल में बनाई राष्ट्रीय पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दूरस्थ अबूझमाड़ क्षेत्र में स्थित रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम दशकों से आदिवासी बच्चों को शिक्षा और खेल में अवसर प्रदान कर रहा है। 1986 मे...

Continue reading

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: बेथलीन माकरी ने रेस-वॉक में जीता कांस्य पदक

रायपुर। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन ग्रेस माकरी ने महिलाओं की रेस-वॉक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर मेघालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। उ...

Continue reading

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: गजेंद्र ठाकुर ने 800 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के एथलेटिक्स मुकाबलों में बहतराई एक्सीलेंस सेंटर, बिलासपुर के खिलाड़ी गजेंद्र ठाकुर ने 800 मीटर दौड़ में 1:53.82 का समय निकालते हुए रजत पदक जीता।कुछ ही ...

Continue reading

छत्तीसगढ़ की टीम खेलेगी मलखंभ स्पर्धा में, अंबिकापुर में 02-04 अप्रैल तक मुकाबला

पहले खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स में मलखंभ स्पर्धा का आयोजन अंबिकापुर, सरगुजा के गांधी मैदान में 02 से 04 अप्रैल तक किया जाएगा। इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की महिला ...

Continue reading