BIHAR, Sports News

BSSA ने खेल संघों को भेजा पत्र, कहा-इस बात की जानकारी तुरंत दें

31 मार्च को तक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा

पटना, 19 मार्च। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) ने राज्य में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की है। प्राधिकरण ने विभिन्न खेल संघों को पत्र जारी कर आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है।

प्राधिकरण द्वारा भेजे गए इस पत्र में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, साइक्लिंग, तलवारबाजी, शूटिंग, सेपक टाकरा, टेबल टेनिस, वेटलिफ्टिंग, हॉकी, रग्बी, फुटबॉल और कबड्डी जैसे प्रमुख खेलों से जुड़े राज्य संघों को शामिल किया गया है। इन सभी संघों के अध्यक्ष और सचिव को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने खेलों से संबंधित प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का विवरण साझा करें।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रविंद्रन शंकरण (आईपीएस) द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित संघ 31 मार्च 2026 तक अपनी जानकारी प्राधिकरण को भेज दें, ताकि समय रहते आवश्यक तैयारियां और समन्वय किया जा सके।

[news_related_post]

इस पहल का उद्देश्य राज्य में खेल आयोजनों को बढ़ावा देना, बेहतर समन्वय स्थापित करना और खिलाड़ियों को अधिक अवसर उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *