Others, Sports News

खेलो इंडिया अस्मिता नेशनल लीग में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, 3 कांस्य पदक पर जमाया कब्जा


खेलो इंडिया अस्मिता पेंचाक सिलाट सीनियर नेशनल लीग का आयोजन 25 से 27 मार्च तक North Eastern Hill University, शिलांग (मेघालय) में किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से 9 महिला खिलाड़ियों, 2 कोच-मैनेजर और एक राष्ट्रीय रेफरी ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक अपने नाम किए। बेमेतरा जिले की कल्याणी वर्मा और सानिया परवीन के साथ-साथ दुर्ग की भावना मारकंडे ने अपने-अपने वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए पदक हासिल किया।

इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेल जगत में खुशी की लहर देखी गई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

[news_related_post]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *