Chhattisgarh, Sports News

राष्ट्रीय पेंचक सिलाट में छत्तीसगढ़ का दमदार प्रदर्शन, 55 पदक किए अपने नाम


नासिक (महाराष्ट्र) में 26 से 28 जून तक आयोजित 14वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 55 पदक हासिल किए। इस राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में देश के 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 1400 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया।

छत्तीसगढ़ की ओर से 74 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 21 रजत और 19 कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।

जिले से चयनित 7 खिलाड़ियों में से 6 खिलाड़ियों ने पदक जीतने में सफलता प्राप्त की। अल्फिशा शेख ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि लावन्या बांगरे और शेख अब्दुल कबीर ने रजत पदक हासिल किए। वहीं ललिता अहिरवार, कंचन यादव और रूमाना खान ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

[news_related_post]

राज्य टीम के साथ कोच के रूप में मनीष निषाद, सूर्यकांत वर्मा, शेख अरबाज अली और आनंदिता सिंह ने जिम्मेदारी निभाई। प्रतियोगिता संचालन में निर्णायक के रूप में अभिषेक देवांगन, इरफान अहमद एवं नीलिमा साहू का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *