श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया-ए क्रिकेट टीम में स्थान पाने वाले रायपुर के युवा खिलाड़ी आयुष पाण्डेय ने उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री साव ने आयुष को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। उन्होंने आयुष को आगामी अंतरराष्ट्रीय दौरे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने खेल से देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
आयुष पाण्डेय का इंडिया-ए टीम में चयन प्रदेश के खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
[news_related_post]