राजधानी में टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिए मानसून सत्र की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर की यह प्रतियोगिता सप्रे शाला टेबल टेनिस हॉल में आयोजित होगी, जिसमें अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
प्रतियोगिता का पहला चरण 26 से 28 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें अंडर-19, अंडर-15 और अंडर-11 वर्ग के बालक एवं बालिका एकल मुकाबले शामिल रहेंगे। इन वर्गों के लिए प्रविष्टियां जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून शाम 7 बजे निर्धारित की गई है।
इसके बाद दूसरा चरण 17 से 19 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के साथ अंडर-17 और अंडर-13 श्रेणी के एकल मुकाबले कराए जाएंगे। इस चरण के लिए खिलाड़ियों को 13 जुलाई शाम 7 बजे तक अपना पंजीकरण कराना होगा।
[news_related_post]आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में केवल पंजीकृत खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकेंगे। साथ ही वर्ष 2026 की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत इसी लीग अथवा जिला स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पात्र माना जाएगा।
इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय के दौरान सप्रे शाला पहुंचकर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों से समय सीमा के भीतर पंजीकरण कराने की अपील की है।