हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विश्विद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉo हीरा लाल यादव, जो कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के ब्रॉन्ज स्तर के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक हैं, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में आगामी 22 अगस्त 2026 को आयोजित की जा रही वर्ल्ड एथलेटिक्स सिल्वर लेवल प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे। डॉo यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एथलीट्स के प्रतिभाग करने के कारण देश के चुनिंदा निर्णायकों को ही इस कार्य के लिए चयनित किया गया है । हीरालाल यादव इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन की तैयारियों हेतु 20 अगस्त को ही भुवनेश्वर पहुंच गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विश्विद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र – छात्राओं ने खुशी व्यक्त की है तथा उनके लिए अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
डॉo हीरा लाल यादव बने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में निर्णायक।
21
Aug