रायपुर, 7 जून 2026।
MATS विश्वविद्यालय, रायपुर के MATS School of Physical Education द्वारा 22–23 जून 2026 को आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन “Research Trends in Physical Education, Sports Sciences and Yoga” को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।
कार्यक्रम के मूख्य संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया हैं, जबकि प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव संरक्षक की भमिका निभा रहे हैं। सम्मेलन के संयोजक डॉ. मिथिलेश सिंह एवं सह-संयोजक डॉ. शारदा पुरवार हैं।
सम्मेलन के संयोजक डॉ. मिथिलेश सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में शारीरिक शिक्षा, खेल विज्ञान और योग के क्षेत्र में तेजी से नए शोध एवं तकनीकी नवाचार सामने आ रहे हैं। ऐसे में यह राष्ट्रीय सम्मेलन शिक्षकों, शोधार्थियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहाँ वे अपने अनुभव, शोध निष्कर्ष एवं नवीन विचारों का आदान-प्रदान कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में खेल मनोविज्ञान, खेल चिकित्सा, स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, फिटनेस एवं वेलनेस, योग तथा प्रदर्शन विश्लेषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों के व्याख्यान और शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। यह आयोजन प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर के विद्वानों से संवाद स्थापित करने तथा शोध की नई संभावनाओं को समझने का अवसर प्रदान करेगा।
डॉ. सिंह ने देशभर के शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने का आह्वान करते हुए कहा कि इस प्रकार के अकादमिक आयोजन ज्ञान के प्रसार और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डॉ. मिथिलेश सिंह ने इच्छुक प्रतिभागियों से अपील करते हुए कहा कि जो भी शिक्षाविद्, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं खेल एवं योग के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ इस राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेना चाहते हैं, वे निम्नलिखित पंजीकरण लिंक पर क्लिक कर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें:
🔗 Registration Link: https://forms.gle/LBeJcxcWCbtWSWFL6