BIHAR, Sports News

बीआईपीएल ट्रायल में उभरती प्रतिभाओं ने दिखाया दम, चयन प्रक्रिया में जुटे सैकड़ों खिलाड़ी

पटना, 2 जून। बिहार में पहली बार आयोजित की जा रही बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग (बीआईपीएल) के लिए खिलाड़ियों के चयन का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा। चयन ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने बताया कि अंडर-13 और अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। ट्रायल के दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कौशल के आधार पर खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया गया।

अंडर-13 वर्ग में वेद नारायण, रुद्र नारायण, प्रणव शाश्वत, संध्या कुमारी, प्रेरणा राज, अचिंत्य तेजस दिव्यांश, हार्दिक कात्यान, आरव प्रकाश झा सहित कई खिलाड़ियों का चयन किया गया। वहीं अंडर-17 वर्ग में शान गोस्वामी, अभिनव सिन्हा, धर्मांशु रंजन, आदर्श राज, अमन कुमार, आनंद राज, सुधांशु सिंह, अंकुश राय और अन्य खिलाड़ियों ने चयन सूची में स्थान बनाया।

[news_related_post]

आयोजकों के अनुसार चयन प्रक्रिया का अगला चरण 3 जून को एसडीवी पब्लिक स्कूल, कुरथौल (पटना) में आयोजित होगा। प्रतिभागियों को निर्धारित समय के भीतर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। पटना जिले से बाहर के खिलाड़ियों को भी ट्रायल में भाग लेने के लिए विशेष समयावधि प्रदान की गई है।

बीआईपीएल का उद्देश्य राज्य के स्कूली स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *