BIHAR, Chhattisgarh, INDIA, Madhya Pradesh, Others, Sports News, Uttar Pradesh

ईस्ट ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी प्रतियोगिता में सात मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

बिलासपुर, 6 अक्टूबर 2026। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित ईस्ट ज़ोन इंटर-यूनिवर्सिटी महिला कबड्डी प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को विभिन्न विश्वविद्यालयों की महिला टीमों के बीच कुल सात मुकाबले खेले गए। सुबह से शाम तक चले इन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष भावना और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

दिन के पहले मुकाबले में J.P. University, Chapra और SNPV, Raigarh के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें SNPV रायगढ़ ने 45–20 से शानदार जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में Kalyani University ने Manipur University को बेहद रोमांचक मुकाबले में 29–28 से पराजित किया।

तीसरे मुकाबले में Jananayak Chandrashekhar University ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Vinoba Bhave University को 70–13 के बड़े अंतर से हराया। इसके बाद शाम के मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।

[news_related_post]

चौथे मुकाबले में MGKVP Varanasi ने DDU Gorakhpur को 47–25 से हराया। पांचवें मुकाबले में MSDU Azamgarh ने Sambalpur University के खिलाफ 31–26 से जीत दर्ज की। छठे मुकाबले में Purvanchal University ने Utkal University को 34–19 से पराजित किया।

दिन के सातवें और अंतिम मुकाबले में Calcutta University तथा GGV Bilaspur के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। Calcutta University ने शानदार प्रदर्शन करते हुए GGV Bilaspur को 28–21 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।

पूरे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साह और प्रतिस्पर्धात्मक भावना देखते ही बनी। कई मुकाबले बेहद करीबी और रोमांचक रहे, जबकि कुछ टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए एकतरफा जीत हासिल की। प्रतियोगिता ने महिला कबड्डी में विश्वविद्यालय स्तर की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का शानदार उदाहरण बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *