बरगी नगर, जबलपुर | पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बरगी नगर, जबलपुर में आयोजित दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय कबड्डी ट्रायल का प्रथम दिवस उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। ट्रायल में विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों से आए प्रतिभागी खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल, फुर्ती, ताकत एवं टीम भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
प्रथम दिवस में खिलाड़ियों की रेडिंग, डिफेंस, टैकल, फुटवर्क, चेन टैकल, बोनस लाइन तकनीक, फिटनेस, सहनशक्ति एवं खेल अनुशासन का रेफरी एवं तकनीकी अधिकारियों द्वारा गहन मूल्यांकन किया गया। चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी रही।
इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य डॉ. एस. एन. मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को विकसित करते हैं, बल्कि नेतृत्व, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं टीमवर्क की भावना भी विकसित करते हैं।
[news_related_post]प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉ प्रियंका सिंह (टीजीटी शारीरिक शिक्षा) तथा श्री विनीत पन्द्रे (टीजीटी शारीरिक शिक्षा) सहित समस्त आयोजन दल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी अधिकारियों ने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया।
ट्रायल का द्वितीय एवं अंतिम दिवस 24 जुलाई 2026 को आयोजित होगा, जिसमें
खेल कौशल का सूक्ष्म मूल्यांकन कर क्षेत्रीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन
होगा और क्षेत्रीय टीम की घोषणा की जाएगी।
