शीला देवी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा निःशुल्क ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन
बिलासपुर। शीला देवी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 जुलाई 2026 (रविवार) को प्रातः 8:00 बजे से 9:30 बजे तक एक निःशुल्क ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस योग शिविर का संचालन प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ श्री विभांशु बंजारे करेंगे। शिविर में योग, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण अभ्यास कराए जाएंगे, जिनसे प्रतिभागियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, तनाव एवं चिंता से राहत, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी।
[news_related_post]कार्यक्रम में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र (E-Certificate) प्रदान किया जाएगा।
फाउंडेशन ने सभी आयु वर्ग के नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं योग प्रेमियों से इस निःशुल्क योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया है।
पंजीकरण लिंक: https://forms.gle/dEDmcBbtaLeZJYSWA
संदेश: “स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।”