एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर-12 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन
भोपाल | एलएनसीटी वर्ल्ड स्कूल, भोपाल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-12 बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ। पाँच दिनों तक चली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर की 84 टीमों की लगभग 830 बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि पूनम चौकसे, वाइस चेयरपर्सन, एलएनसीटी ग्रुप एवं चांसलर, एलएनसीटी विद्यापीठ विश्वविद्यालय, इंदौर रहीं। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं।”
विजेता टीमें
🏆 अंडर-14: सेंट थेरेसा गर्ल्स स्कूल, भोपाल
🏆 अंडर-17: द सिसुकुंज इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर
🏆 अंडर-19: आईटीएम ग्लोबल स्कूल, ग्वालियर
इस अवसर पर शोभा चौकसे, विद्यालय के प्राचार्य चेतन्य सक्सेना, सीबीएसई ऑब्जर्वर अनुराग हरड़िया, तकनीकी डेलीगेट कपिल भट्ट, आयोजन समिति के सदस्य, रेफरी, कोच, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, तकनीकी टीम, रेफरी, कोच, स्वयंसेवकों एवं प्रतिभागी विद्यालयों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता ने खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व जैसे मूल्यों को भी सशक्त रूप से बढ़ावा दिया।
