Chhattisgarh, Others

नॉर्थ जोन में शानदार प्रदर्शन, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के कराटे खिलाड़ी ऑल इंडिया चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए विनय सिंह (अंडर 50 किग्रा), दीपेन्द्र सेंद्रे (अंडर 55 किग्रा) एवं सारिका (अंडर 61 किग्रा) ने 1 से 4 अप्रैल तक डिब्रूगढ़ स्टेडियम में आयोजित नॉर्थ जोन यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर न केवल विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय एवं प्रशिक्षकों के लिए गर्व का विषय है। अब ये खिलाड़ी 6 से 9 अप्रैल तक आयोजित होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, जहां उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *