Uttar Pradesh, हॉकी

उत्तर प्रदेश की शानदार जीत, हरियाणा को 4-0 से हराकर नॉकआउट की ओर बढ़ी टीम

राजगीर। बिहार के राजगीर में जारी 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2026 में उत्तर प्रदेश टीम ने अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखते हुए एक और शानदार प्रदर्शन किया। आज खेले गए मुकाबले में यूपी ने हरियाणा को 4-0 से पराजित कर नॉकआउट चरण की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।

यह मुकाबला राजगीर स्थित नवनिर्मित खेल अकादमी में खेला गया, जहां उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा।

टीम की ओर से नीतीश, प्रहलाद, शाहरुख अली और कप्तान केतन कुशवाहा ने शानदार गोल करते हुए टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। खिलाड़ियों के तालमेल और रणनीति ने विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया।

[news_related_post]

इस जीत के साथ उत्तर प्रदेश टीम का मनोबल और भी ऊंचा हो गया है, और अब टीम की नजरें नॉकआउट चरण में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *